अगर आप उन लोगों में से हैं जिनकी नींद पूरी होने के बावजूद हमेशा आलस महसूस होती है, तो इसका मतलब आपको कोई समस्या है जिसके कारण आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं. इसके लिए आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिसे करके आप इस समस्या से निजात पा लेंगे. यहां पर हम आपको कुछ आयुर्वेदिक तरीका बता रहे हैं जिसके करने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. तो चलिए जानते हैं उन घरेलू उपायो के बारे में जो आसल को दूर भगाने में कारगर हैं और अच्छा असर दिखाते हैं.
आयुर्वेद के अनुसार रोजाना आपको 20 से 25 मिनट शरीर की ऑयलिंग करनी चाहिए. इससे शरीर को बहुत आराम मिलता है और दिमाग एक्टिव मोड में भी आ जाता है.
इसके अलावा आपको सूर् उदय से पहले उठ जाना चाहिए. इससे सुबह की ताजी हवा शरीर को मिलती है. इससे भी दिमाग एनर्जेटिक रहता है. दिमाग को एक्टिन रखने के लिए योगासन और प्रणायाम करते रहना चाहिए.
सुबह में मेडिटेशन करना भी बहुत अच्छा माना जाता है. इससे शरीर का हर अंग एक्टिव होता है. ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है. इससे आपका फोकस भी बेहतर होता है. इसके अलावा खान पान भी अच्छा रखना चाहिए. पाचन अच्छा बने रहे इसके लिए पका हुआ खाना गरम खाना चाहिए.
आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन करने से आलस्य और सुस्ती को दूर भगाया जा सकता है…
दही
दही में कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होते हैं। दही के सेवन से शरीर में ऊर्जा का समागम होता है। खासकर मलाई रहित दही का सेवन करने से थकान और सुस्ती को दूर किया जा सकता है।
सौंफ
सौंफ का सेवन करने से आलस्य और सुस्ती को दूर किया जा सकता है। सौंफ में आयरन, कैल्शियम, सोडियम और पोटेशियम काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर की सुस्ती और आलस्य को दूर भगाने में सहायक होते हैं। ग्रीन टी के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। आलस्य और सुस्ती को दूर भगाने के लिए ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है। ग्रीन टी के सेवन से एकाग्रता को भी बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही काम की अधिकता की वजह से तनाव भी अधिक हो जाता है जिसको दूर करने के लिए भी ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है।
दलिया
दलिया में कार्बोहाइड्रेट और ग्लाइकोजन काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जावन रखने में सहायक होते हैं। दलिया स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। दलिया पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होता है।
पानी, जूस और अन्य पेय पदार्थ
शरीर में पानी की कमी होने पर भी आलस्य और सुस्ती बनी रहती है। आलस्य और सुस्ती को दूर भगाने के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। अगर आप थोड़े- थोड़े समय के अंतराल पर जूस, पानी और अन्य पेय पदार्थों का सेवन करते रहेंगे तो आपको आलस्य और सुस्ती नहीं रहेगी।
चॅाकलेट
चॅाकलेट का सेवन करने से भी आलस्य और सुस्ती को दूर किया जा सकता है। चॅाकलेट में कोको पाया जाता है जो शरीर के मसल्स को रिलैक्स करता है। मसल्स को रिलैक्स होने से शरीर तरोताजा रहता है। चॅाकलेट के सेवन से मूड भी फ्रेश हो जाता है।