Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पूरा schedule, 15-22 जनवरी तक होंगे ये कार्यक्रम

22 जनवरी 2024 का दिन इतिहास में दर्ज किया जाएगा।  इस दिन भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. श्रीराम मंदिर के कार्य 15-22 जनवरी तक चलेंगे. जानें पूरा शेड्यूल

Ayodhya Ram Mandir

 
22 जनवरी 2024 को हिंदू धर्म में एक शुभ और सुनहरे दिन के रूप में दर्ज किया जाएगा, क्योंकि इस दिन अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। श्रीराम के मंदिर में विराजित होने के लिए सालों बाद की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनेगी। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की रूपरेखा पूरी तरह से तैयार है। 15 जनवरी से 22 जनवरी तक कई अनुष्ठान होंगे जो इस महत्वपूर्ण क्षण को और भी अद्भुत बनाएंगे। राम मंदिर के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल और प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त जानने के लिए।
 

राम मंदिर में 15-22 जनवरी 2024 तक का शेड्यूल (Ram Mandir inauguration 2024 full schedule)

15 जनवरी 2024 – इस दिन मकर संक्रांति पर खरमास खत्म हो रहे हैं. रामलला के विग्रह यानी श्रीराम के बालरूप की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा.

16 जनवरी 2024 – इस दिन से रामलला के विग्रह के अधिवास का अनुष्ठान भी शुरू हो जाएगा.

17 जनवरी 2024 – इस दिन से रामलला की प्रतिमा को नगर भ्रमण के लिए निकाला जाएगा.

18 जनवरी 2024 – इस दिन से प्राण-प्रतिष्ठा की विधि आरंभ होगी. मंडप प्रवेश पूजन, वास्तु पूजन वरुण पूजन, विघ्नहर्ता गणेश पूजन और मार्तिका पूजन होगा.

19 जनवरी 2024 – राम मंदिर में यज्ञ अग्नि कुंड की स्थापना की जाएगी. खास विधि द्वारा अग्नि का प्रज्वलन होगा.

20 जनवरी 2024 – राम मंदिर के गर्भगृह को 81 कलश, जिसमें अलग-अलग नदियों के जल इक्ट्ठा किए हैं उनसे पवित्र किया जाएगा. वास्तु शांति अनुष्ठान होगा.

21 जनवरी 2024 – इस दिन यज्ञ विधि में विशेष पूजन और हवन के बीच राम लला का 125 कलशों से दिव्य स्नान होगा.

22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इस दिन मध्यकाल में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला की महापूजा होगी.

Ram Mandir Pran Pratishtha 2024 Muhurat

अयोध्या में राम मंदिर के लिए लगभग पाँच सौ वर्षों का इंतजार होने जा रहा है। राम मंदिर में राम लला की मूर्ति स्थापना के लिए, 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक एक अद्वितीय समय होगा। प्राण प्रतिष्ठा के लिए केवल 84 सेकंड का मुहूर्त होगा।

https://theuniversalgyaan.com

      


 

Leave a Comment